कूदरत भी कभी-कभी ऐसे कारनामे करती है की इंसान भी हैरान रह जाता है। ब्राजील मे एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया है जिसकी पूंछ निकली हुई है, जो लगभग 12 सेमी लंबी है। और पूंछ के अंतिम भाग मे एक मांस का टुकडा है जो किसी बॉल जैसा दिखता है।
इस अद्भुत बच्चे का जन्म ब्राजील के अल्बर्ट सबिन चिल्ड्न अस्पताल मे जनवरी 2021 को हुआ था।
अत्यंत दुर्लभ घटना है।
डॉक्टर का कहना है की मानव पूंछ के साथ जन्म लेना एक अत्यंत दुर्लभ घटना है। ऐसा करोडो मे से किसी एक बच्चे के साथ होता है। बच्चे का जन्म समान्य डिलीवरी से हुआ था। जब यह पैदा हुआ तब पूंछ की लंबाई 12 सेमी थी। और पूंछ के आखरी भाग मे 4 सेमी की एक बॉल जैसी बनी हुई है।
अपनी पूंछ की वजह से यह बच्चा दुनिया मे काफी मशहूर हो गया है। बच्चे के मां बाप ने अॉपरेशन के लिये अनुरोध किया तो डॉक्टर तैयार हो गये। डॉक्टरो ने आपरेशन कर पूंछ को निकाल दिया है।
40 मामले इतिहास मे दर्ज है
डॉक्टर ने बताया के अॉपरेशन के दौरान बच्चे को कोई तकलीफ नही हुई। बच्चे के मां बाप ने बताया के अल्ट्रासाउंड के वक्त नजर नही आई थी।
पूरी दुनिया मे अब तक वास्तविक पूंछ के साथ लगभग 40 मामले मेडिकल सांइस के इतिहास मे दर्ज है।
..........समाप्त..........

0 Comments