जी हां , ये आलू लगभग आठ किलो का है।ये दुनिया का सबसे बडा आलू हो सकता है। यह आलू न्यूजीलैंड के हैमिल्टन मे एक बागान मे मिला है।
यह आलू कोलिन और डोना क्रेग ब्राउन नाम के दंपत्ति ने उगाया है। उन्होने इस आलू को 30 अगस्त को बागान से निकाला था।
विश्वास नही हुआ
दंपत्ति ने बताया कि जब हम अपने बागान मे काम कर रहे थे तब इस भारीभरकम आलू का पता चला। उन्होने बताया के पहले तो उन्हे विश्व़ास ही नही हुआ के यह आलू है। पर जब खोद कर बाहर निकाला तो यह आलू ही निकला।
"डौग" नाम रखा
यह 7.8 वजनी आलू दुनिया का सबसे बडा आलू हो सकता है। कोलिन और डोना क्रेग ब्राउन अपने बागान से इस विशाल आलू के निकलने से काफी मशहूर हो गये है। दोनो ने इस आलू का नाम "डौंग" रखा है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मे आवेदन
इस आलू से पहले ब्रिटेन मे 2011 मे एक पांच किलो का आलू मिला था। जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दर्ज है। दंपत्ति का कहना है की इन्होने भी "डौंग" को गिनीज बुक मे दर्ज कराने के लिऐ आवेदन दिया है।
ये मी पढे

1 Comments
👏👏👏👏👏👏
ReplyDelete