प्रतीक विठ्ठल ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मे दुनिया का सबसे छोटा बॉडीबिल्डर के रूप में अपना नाम दर्ज करा लिया है। इसी के साथ 3 फीट 4 इंच के प्रतीक दुनिया के सबसे छोटे कद के बॉडी बिल्डर बन गए हैं।
चौथे प्रयास मे दर्ज हुआ नाम
प्रतीक कहते हैं कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज कराने के लिए उन्होंने तीन बार ट्राई किया था। पर नाम दर्ज कराने में असफल रहे थे। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और चौथी बार मे अपनी पूरी तैयारी के साथ फिर से आवेदन किया। और इस बार वह गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने में सफल रहे।
अगर इंसान के हौसले बुलंद हो तो तो कद के छोटे या बड़े होने से कोई फर्क नहीं पड़ता। जिनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा होता है वह अपनी कमी को भी अपनी ताकत बना लेते हैं। और प्रतीक विट्ठल ने यह साबित कर दिखाया है। और दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर बनके दिखाया।
जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के प्रतीक विठ्ठल का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दुनिया के सबसे छोटे बॉडीबिल्डर के तौर पर शामिल किया गया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बॉडीबिल्डर प्रतीक विट्ठल अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या और उन तरीकों के बारे में बात करते दिखाई दे रही हैं जिनसे उन्होंने यह कामयाबी हासिल की है।
प्रतीक विट्ठल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करवा कर बेहद खुश हैं प्रतीक बताते हैं यह उनका सपना था और इसका पूरा होना मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी कामयाबी है
लोग बोना कहकर बुलाते थे
26 वर्षीय प्रतीक विट्ठल की हाइट 3 फुट 4 इंच की है छोटे कद के कारण लोग उनका मजाक बनाते थे। और ताने भी मारते थे। प्रतीक बताते हैं कि छोटे कद के कारण अक्सर कुत्ते भी उन पर हमला कर दिया करते थे। क्योंकि मैं आम लोगों से अलग दिखता था।
आज हर कोई पहचानता है
लेकिन प्रतीक ने कभी अपना हौसला नहीं टूटने दिया और इन्हीं सब चीजों से प्रेरणा लेते हुए 16 वर्ष की उम्र में प्रतीक ने अपना शरीर बनाने की सोची और बॉडी बिल्डिंग करने लगे। और अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह करके भी दिखाया। आज प्रतीक विट्ठल को हर कोई जानता है वह काफी मशहूर हो चुके हैं।
पिछले 3 सालों में प्रतीक विट्ठल 35 से ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं बॉडी बिल्डिंग के क्षेत्र में काफी अच्छा कर रहे हैं उनका सपना अब मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का है।
....... समाप्त .......

0 Comments