आज हम आपको दुनिया के कुछ ऐसे अजीब कानूनों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानकर आप सोच में पड़ जाओगे कि दुनिया में ऐसे अजीबोगरीब कानून भी बने हुए हैं।
कुछ कानून तो ऐसे हैं जिनके बारे में जानकर आपको हंसी आ जाएगी, और कुछ ऐसे हैं जिन्हें सुनकर हैरानी भी होती है। तो चलिए जानते हैं दुनिया के ऐसे ही कुछ अजीब कानूनों के बारे में...
बिना स्नान किए हैं बिस्तर पर नहीं जा सकते
इंग्लैंड के मैंसाच्युटस मैं एक ऐसी जगह है, जहां आप रात में बिना स्नान किए बिस्तर पर नहीं जा सकते। यह गैरकानूनी है। पकड़े जाने पर जेल और जुर्माना हो सकता है। और अजीब बात तो यह है कि यहां रविवार के दिन स्नान करना गैरकानूनी है।
आप तलाक नहीं ले सकते
अगर पति पत्नी के बीच रोज झगड़े हो, और उनकी आपस में अंडरस्टैंडिंग नहीं बनती है तो वह तलाक के लिए जाते हैं। मगर फिलीपींस और वेटिकन दुनिया के ऐसे दो देश हैं जहां आप तलाक नहीं ले सकते। इनमें से फिलीपींस में कुछ परिस्थितियों मे मुसलमानों को तलाक की अनुमति मिल जाती है।
हर वक्त मुस्कुराना जरूरी है
इटली के मिलान शहर में कानून है कि यहां आपके चेहरे पर हर वक्त मुस्कुराहट रहनी चाहिए। सिर्फ अंतिम संस्कार और अस्पताल को इसमें छूट दी गई है। अगर आप यह नियम नहीं मानते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
अंडरवियर से गाड़ी साफ नहीं कर सकते
अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को मैं कानून है कि आप यहां गाड़ी को साफ करने के लिए अंडरवियर का उपयोग नहीं कर सकते हैं। अगर कोई ऐसा करता पाया गया तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है। या जेल भी हो सकती है।
रात को टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते
अगर आप किसी अपार्टमेंट बिल्डिंग में रह रहे हो, तो यहां रात 10:00 बजे के बाद आप टॉयलेट में फ्लश नहीं कर सकते। चाहे वह आपका अपना घर ही क्यों ना हो। यह कानून बनाने वाला देश है स्विट्जरलैंड। सरकार इसे ध्वनि प्रदूषण मानती है।
बीवी का जन्मदिन भूलना गुनाह है
अमेरिका के सामोआ द्वीप मैं अगर कोई अपनी बीवी का जन्मदिन भूल जाता है। तो उसे वहां एक बड़ा अपराध माना जाता है। इसके लिए उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है। और दोबारा यही गलती करने पर उसे जेल भी हो सकती है।
इसे भी पढें
संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती
इंग्लैंड में कानून है यहां संसद में किसी की मौत नहीं हो सकती है। 2007 में इसे यूके का सबसे बेतुका कानून करार दिया गया था। लोगों ने कहा इस कानून का कोई आधार नहीं है। हालांकि यह भी कहा गया था कि इस कानून के बारे में कहीं व्याख्या नहीं है।
कुत्तों को चिडाना मना है
ओकलाहोमा में अगर आपने किसी कुत्ते को चिढ़ाने की कोशिश की तो आप को हिरासत में ले लिया जाएगा।
खुद बल्ब नहीं बदल सकते
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में आप खुद अपने घर का खराब हुआ बल्ब नहीं बदल सकते है। ऐसा करना गैरकानूनी है। यह काम कोई क्वालिफाइड इलेक्ट्रिशियन ही कर सकता है। जिसके पास इसका लाइसेंस हो। वरना आप पर $10 का जुर्माना लग सकता है।
शाम 6 बजे के बाद पाद मारना मना है
पूरे दिन तो कोई परेशानी नहीं है। लेकिन शाम को 6:00 बजे के बाद आप फ्लोरिडा में सार्वजनिक जगहो पर पाद नहीं मार सकते हैं। यहां इसे बदतमीजी माना जाता है।
मरे हुए व्यक्ति से विवाह
यह सुनने में अजीब लगता है। पर फ्रांस में किसी मरे हुए व्यक्ति से विवाह करना गैरकानूनी नहीं है। लेकिन शादी करने से पहले आपको यह प्रमाण देना होगा कि आपकी प्रेमिका या प्रेमी जब जीवित थे तब आप उमसे प्यार करते थे।
छत से कूदने पर सजा
न्यूयॉर्क में छत से कूदने पर मौत की सजा का प्रावधान है।
पेट्रोल हमेशा भरा रहना चाहिए
जर्मनी में अगर आपके पास गाड़ी है तो उसमें हमेशा पेट्रोल भरा रहना चाहिए। सड़क पर गाड़ी पर धक्का मारते हुए पैदल चलना यहां गैरकानूनी माना गया है। क्योंकि इससे दूसरे चालकों का ध्यान भटकता है और दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इसके लिए 65 पाउंड का जुर्माना लगया सकता है।
सूर्यास्त के बाद
मोंटाना के बोजमैन में एक कानून के तहत सूर्यास्त के बाद घर के आंगन में सभी तरह की यौन गतिविधियों पर प्रतिबंध है।
मोटा होना गैरकानूनी
जापान में 2009 में बने कानून के तहत यहां मोटा होना गैरकानूनी है। यहां पुरुषों व महिलाओं के कमर का अधिकतम आकार निश्चित कर दिया गया है। जापान में 40 साल से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 31 इंच और महिलाओं की 35 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें

1 Comments
👏👏👏👏👏👏
ReplyDelete