चीन ने दुनिया का सबसे तेज कंप्यूटर बना लिया है। चीनी वैज्ञानिको का कहना है की यह कंप्यूटर दुनिया मे मौजूद अभी तक के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर से लगभग दस लाख गुना ज्यादा शक्तिशाली है।
दुनिया का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर
वैज्ञानिको का कहना है कि यह कंयूटर अब तक के सभी सुपर कंप्यूटरो के मुकाबले कहीं अधिक तेजी से काम कर सकता है। यह हर वो काम करने मे सक्षम है जिसकि इंसान अभी कल्पना भी नही कर सकता है। चीन की सरकारी मीडिया के अनुसार यह चीनी वैज्ञानिको को मिली बहुत बडी सफलता है जो इस सुपर कंप्यूटर बनाने मे कामयाबी हासिल करी है।
दूनिया से छिपाकर रखा
चीनी वैज्ञानिको ने इस कंप्यूटर के बनने तक इसे दुनिया से छिपाकर रखा। वैज्ञानिको ने कहा के अब हमारा लक्ष्य पूरा हो गया है। जिस काम को करने मे दुनिया के सबसे तेज सुपर कंप्यूटर आठ साल लग जाते है वही काम हमारा कंप्यूटर 1.2 धंटे मे पूरा कर लेगा। यह कंप्यूटर दुनिया के किसी भी सबसे तेज सुपर कंप्यूटर सकी तुलना मे सौ टि्लियन गुना ज्यादा तेजी से गणना करने मे सक्षम है।
क्या होते है क्वांटम कंप्यूटर
क्वांटम कंप्यूटर दूनिया के सबसे छोटे पार्टिकल का उपयोग करते है ताकी वह "क्वांटम की अवस्था" को प्राप्त कर सके। इस अवस्था मे आने पर प्रोसेसर भी ठीक उसी समय मे एक और जीरो पर काम करते है। इस से बहुत तेजी से और आसानी से काम होता हैं।

1 Comments
Great 👍🏻👌🏻🤗
ReplyDeleteSuperb post...